सियारामदास जी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई

0
168
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। कस्बे में गुरुवार को सार्वजनिक तालाब के पास स्थित मेला मैदान में स्थित सियाराम दास धाम पर  सियाराम दास जी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें महामंडलेश्वर संतदासजी महाराज ने बताया कि गुरु जी सियाराम दास जी महाराज की पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाई गई और संतों के सानिध्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए गुरु पूजा के बाद भी गुरु जी की प्रतिमा पर एक साथ गुरु जी के अनुयायियों ने सुबह पुष्प अर्पित कर गुरुवार को किया सियाराम दास जी महाराज की बरसी मनाई।

गोगाजी मेला मैदान स्थित बाबा सियाराम दास आश्रम के महामंडलेश्वर संतदास जी महाराज ने बताया कि रात्री रात को साधु संतों के द्वारा सुन्दर कांड पाठ दूसरे दिन कन्या पूजना के साथ कन्या भोजन जिसने कन्याओं को भोजन करवाया व पर्यावरण संरक्षण को लेकर कपड़े की थेलिया के साथ पेन वितरण किया गया। 2100 स्थानीय विद्यालय व सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय की बालिकाओं को भोज करवाया गया साथ ही दान दक्षिणा भी दी गई। सियाराम धाम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस बार नई पहल की कपड़े की थैलियां वितरित की मां महामंडलेश्वर संत दास जी महाराज ने कहा के भक्तों में श्रद्धालु और अनुयाई को कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें कपड़े की थैली का ही उपयोग करें।

श्रद्धालुओं एंव शिष्यों व अनुयाई के सहयोग से महा प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान साधु संत सियाराम धाम के महामंडलेश्वर संतदास जी महाराज, महंत राधा दास जी त्यागी जी महाराज,महंत महेशदासजी महाराज जम्मू कश्मीर, ओंकारदास महाराज मोनी बाबा नागौर,साध्वी राधादासजी महाराज, बंकट महाराज रिया बड़ी, रामदासजी महाराज देवरानाडा मेड़ता सिटी,मंहत कमल दास जी महाराज जोधपुर इस दौरान गुरुजी सियाराम दास जी महाराज के शिष्यों व अनुयाई ने गुरु जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। गुरु ही ज्ञान शिक्षादते है। गुरु से कोई बड़ा नहीं गुरु ही अंधकार से प्रकाश मिलाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here