- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां।
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों ने सिटीजन और सिविल डिफेंस बैज की कक्षाओं में प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, नागरिक दायित्व और सामाजिक सहयोग जैसे व्यावहारिक कौशल सीखे।
प्रशिक्षकों ने दुर्घटना, आग, भूकंप, बाढ़ जैसी स्थितियों में बचाव के तरीके लाइव डेमो से सिखाए। छात्रों ने मॉक ड्रिल में राहत कार्यों का अभ्यास किया।
दर्शक दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गांठ कला, साहसिक खेल, पिरामिड प्रदर्शन जैसी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मदनलाल गौरा ने स्काउट-गाइड भवन रियांबड़ी में टीन शेड निर्माण कराने की सहमति दी।
शिविर में क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिन भर परिसर उत्साह और सीखने के वातावरण से सराबोर रहा।
- Advertisement -

















































