सिरस में 7 अप्रैल को महावीर जी रथ यात्रा मेला, पोस्टर का विमोचन

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

हलैना | श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट एवं श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से गांव सिरस स्थित श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी मंदिर में 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले रथ यात्रा मेले की तैयारियों के तहत मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मंत्री रिखबचंद जैन ने बताया कि 7 अप्रैल को एक दिवसीय कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर स्वामी रथ यात्रा मेले का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7:00 बजे नवकारशी, सुबह 9:00 बजे भगवान महावीर स्वामी की पूजाअर्चना तथा रथ यात्रा की बोली होगी। इसके बाद 11:30 बजे भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।

इस धार्मिक मेले में भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, आगरा, कोलकाता, मथुरा, अजमेर, फिरोजाबाद, टुंडला, अहमदाबाद, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, सवाई माधोपुर, पलवल, नोएडा, गाजियाबाद, टोंक, कोटा, झालावाड़, डीग सहित विभिन्न जिलों के अलावा खेडलीगंज, भिवाड़ी, वैर, हलैना, बल्लभगढ़, महवा, हिण्डौन, बयाना, मुड़िया साद आदि स्थानों से जैन समुदाय के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here