लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्री गंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया… जहां एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई… जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब 7 बजे रावतसर के पास बामसर इलाके में हुआ…
बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। 
इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य ट्रॉली से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई… जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
एसडीएम संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया… उन्होंने बताया कि बस प्राइवेट थी और श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए रवाना हुई थी… लेकिन रास्ते में ही यह बड़ा हादसा हो गया।




















































