शांति भंग के आरोप में तीन गिरफ्तार, काली स्कॉर्पियो जब्त

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर)। स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन कस्बे में काली स्कॉर्पियो में सायरन बजाकर आमजन में भय पैदा करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि आरोपियों की पहचान मिठुराम गुर्जर (निवासी करनोस), रंगलाल गुर्जर और ओमप्रकाश गुर्जर (दोनों निवासी खेड़ा, रास) के रूप में हुई है। तीनों पर शांति भंग करने का आरोप है।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here