लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद | (गौतम शर्मा) राजसमंद के RIICO एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वरित रेगर ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। लक्षित धाकड़ 90.2% अंकों के साथ द्वितीय तथा गौरव प्रजापत 90% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा ताहा सयानी (89.6%), तमन्ना मादरेचा (89%), प्रज्ञा जिंगर (89%), कुशाग्र नागर (88.6%) और तनवीर जैन (87.6%) सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्राचार्य ने बताया कि कुल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 68 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यह परिणाम विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ विद्यार्थी अपने परिणाम में सुधार के लिए पुनः परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
