Home latest परशुराम जयंती पर नागौर में 18 अप्रैल को रक्तदान शिविर

परशुराम जयंती पर नागौर में 18 अप्रैल को रक्तदान शिविर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर | (प्रदीप कुमार डागा) नागौर में परशुराम जयंती एवं श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजस्थान ब्राह्मण महासभा और विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम राम बाग, माही दरवाजा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।

नगर अध्यक्ष भोजराज सारस्वत और विद्यालय व्यवस्थापक आनंद पुरोहित ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और इसके माध्यम से कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

आयोजकों ने शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version