Home latest पंचायती राज चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बनी रणनीति

पंचायती राज चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बनी रणनीति

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नगरीय निकाय चुनाव में मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मंत्रियों ने दी बधाई

सीएम ने कहा – विजय साझा प्रयासों का परिणाम

 

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनावों की तर्ज पर आगामी पंचायती राज चुनावों में भी प्रचंड जीत दर्ज करने के लिए बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि ग्रामीण लोगों का जीवन सम्मानजनक एवं सुविधाजनक बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमारी डबल इंजन की सरकार इसी सोच के साथ काम कर रही है। हमारा मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे गांव विकसित होंगे, गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव गांवों के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। इन चुनावों में ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जाएं, जो गांव की वास्तविक समस्याओं को समझें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास की योजनाएं गांव के लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनें और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी विचार को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार ने विकसित गांव, विकसित वार्ड अभियान चलाया। ग्राम सभाओं के माध्यम से चौपालों पर बैठकर किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और बुजुर्गों से उनकी जमीनी आवश्यकताओं के सुझाव लिए गए। उसके आधार पर ग्राम विकास संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है जो प्रदेश के ग्रामीणों की आकांक्षाओं, सुझावों और सामूहिक संकल्प का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के प्रेरणादायी सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प रथ प्रदेश में संचालित किए जा रहे हैं। इन रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ मिले।

‘मुख्यमंत्री की सफल रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट से मिली शानदार जीत’
मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक के बाद विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने हाल ही संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के सभी कार्यकर्ताआंें का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सफल रणनीति और बेहतरीन फ्लोर मैनेजमेंट का परिणाम है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय सभी के साझा प्रयासों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में से 202 में भाजपा के बोर्ड बने हैं। 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए हैं। वहीं 30 नगर परिषदों और 163 नगर पालिकाओं में भाजपा के निकाय प्रमुख चुने गए हैं। प्रदेश के 9 जिलों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version