Home latest नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव सुथड़ा तीर्थ संपन्न

नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव सुथड़ा तीर्थ संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | (दुर्योधन मयंक)
उनियारा उपखंड क्षेत्र के सुथड़ा स्थित श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं मनोज जैन ने बताया कि भगवान नमिनाथ का मोक्ष कल्याणक वैशाख कृष्ण चतुर्दशी को सम्मेद शिखरजी (मित्रधर कूट) पर हुआ था। उन्होंने वकुल वृक्ष के नीचे दीक्षा लेकर कठोर तप और वैराग्य के माध्यम से मोक्ष प्राप्त किया।

शास्त्री प्रिंस जैन देवांश के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक एवं नित्य अभिषेक-शांति धारा से हुई। इसके पश्चात मूलनायक एवं चौबीस भगवान की पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा शांतिधारा की गई, जिनमें मोहनलाल, जम्बुकुमार बिलाला, रमेशचंद, रौनक सर्राफ (जयपुर), चांदमल एवं अजय कुमार गोधा (अलीगढ़) शामिल रहे।

भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहरवाले एवं लोकेश जैन बनेठा ने बताया कि शाम 7 बजे भक्तामर मंडल बनेठा द्वारा भक्तामर दीपार्चना का आयोजन भी श्रद्धा पूर्वक संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version