लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौ दिन तक छात्राओं को खिलाई जा रही साबूदाना की फरियाली खिचड़ी और फल
गंगधार, झालावाड़। नवरात्र में व्रत-उपवास रखने वाली छात्राओं की आस्था का सम्मान करते हुए झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (रंगबाग परिसर), ब्लॉक डग के स्टाफ ने सराहनीय पहल की है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की अधिकांश छात्राओं के नवरात्र में व्रत रखने की जानकारी मिलने पर स्टाफ ने नियमित मिड-डे मील के साथ फलाहार की व्यवस्था शुरू की है। नवरात्र के सभी नौ दिनों तक छात्राओं को साबूदाना की फरियाली खिचड़ी और फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य लालचंद सोनी ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के बाद स्टाफ को पता चला कि कक्षा एक से आठ तक की अधिकांश छात्राएं व्रत-उपवास के कारण मिड-डे मील का सामान्य भोजन नहीं कर रही हैं। इस पर स्टाफ ने आपसी सहमति और स्वविवेक से छात्राओं के लिए फलाहार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया, ताकि उनकी आस्था का सम्मान करते हुए भोजन की जरूरत का भी ध्यान रखा जा सके।
इस पहल में विद्यालय के स्टाफ साथी तेजपाल गोचर, अर्चना दीया, वर्षा वर्मा, मुकेशी बाई मीणा, हरिशंकर बैरवा और कपिल कुमार ने प्रतिदिन के खर्च में सहयोग दिया। स्टाफ के सामूहिक प्रयास से छात्राओं को नवरात्र के दौरान नियमित भोजन के साथ फलाहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्राचार्य सोनी ने कहा कि माता रानी के प्रति छात्राओं की श्रद्धा और समर्पण सराहनीय है। ऐसी पहल बच्चों में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होती है।
इस अवसर पर विद्यालय की एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) के सदस्य एवं पर्यावरणविद् दशरथ नंदन पाण्डेय ने खिचड़ी चखकर स्टाफ की पहल की सराहना की। उन्होंने छात्राओं की आस्था का सम्मान करने और उनके लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के प्रयास को प्रेरणादायी बताया।
विद्यालय स्टाफ की यह पहल शिक्षा के साथ स