सवाई माधोपुर में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर, मलारना डूंगर। सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। SP अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार तड़के 4 बजे अचानक हुई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

SHO राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मलारना स्टेशन और गंगापुरसिटी सड़क मार्ग पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से बजरी ले जाते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 9 आरोपियों को पुलिस की रेकी करने के आरोप में और 1 को अवैध बजरी खनन के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने अवैध रूप से बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और मालिकों के खिलाफ दो अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here