सर्व समाज सेवी समय सिंह जाटव द्वारा बगैर दहेज के शादी करने वालों को गाड़ी की सुविधा मुफ्त

0
139
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर, भुसावर। सर्व समाज सेवी, पंचायत समिति सदस्य आमोली प्रतिनिधि समय सिंह जाटव द्वारा दो वर्षों से बगैर दहेज के शादी करने वालों को लग्जरी गाड़ियां को बिना कोई शुल्क लिए उपलब्ध कराते आ रहे हैं और दहेज विरोधी संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दहेज एक समाज के लिए अभिशाप है इसको जड़ से खत्म करना होगा। जाटव राजधानी ट्रैवलर्स के ओनर हैं उन्होंने सैकड़ो शादियों पर पर फ्री गाड़ियां भेज कर दहेज न लेकर शादी करने वालों को तोहफा दिया है। इसी प्रकार उन्होंने क्षेत्र में समाज सेवा के लिए अनेक कार्य किए हैं जिसकी पूरे उपखंड क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here