लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
समाजसेवी शंकरलाल डांगी को मेघवाल युवा संघ, भीलवाड़ा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय मेघवाल युवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल ने उनकी नियुक्ति करते हुए 15 दिवस में जिला कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए।
नियुक्ति के बाद शंकरलाल डांगी ने कहा कि मेघवाल समाज के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और यह उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति सभी के सहयोग और बुजुर्गों के मार्गदर्शन से ही संभव है, इसलिए वे सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
गौरतलब है कि डांगी मेघवाल समाज के युवाओं में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और मांडल व गुड़ा क्षेत्र में उनकी सक्रियता हमेशा से उल्लेखनीय रही है।
प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े डांगी की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पूरे भीलवाड़ा के मेघवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

















































