लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
चौमहला (झालावाड़)।
चौमहला कस्बे की खेड़ापति हनुमान ब्रजांगी गौशाला में रविवार को विशेष आयोजन हुआ। समाजसेवी अमित अग्रवाल ने बताया कि नगर के जनसेवी भामाशाह स्व. हरि कृष्ण प्रेमी अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि पर अग्रवाल परिवार ने एक अनूठी मिसाल पेश की।
गौमाताओं के लिए 56 छप्पन भोग
-
भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गौमाताओं के लिए फल, फ्रूट्स, सब्जियां और विविध खाद्य पदार्थों से सुसज्जित 56 छप्पन भोग सजाया गया।
-
गौवंश की विधिवत पूजा कर सैकड़ों गौमाताओं को यह भोग कराया गया।
-
इसके साथ ही स्व. हरि कृष्ण प्रेमी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित हुई।

जीवदया का संदेश
परिवार के जगदीश अग्रवाल ने बताया:
“हमारा उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि ऐसे अवसरों पर बेसहारा और बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यही हमारे पितृ और भगवान की सच्ची सेवा है — जीवदया और मानव सेवा।”
श्रद्धांजलि सभा और गणमान्य लोगों की उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया और अग्रवाल परिवार की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर मौजूद रहे:
-
व्यापार संघ संरक्षक नारायणलाल अग्रवाल
-
गायत्री शक्तिपीठ चौमहला ट्रस्टी गोविंदराम अग्रवाल
-
पर्यावरण प्रेमी दशरथनंदन पांडे
-
व्यापार संघ संयोजक दिलीप जैन
-
ब्रह्माकुमारी गीता दीदी
-
कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कालरा
-
वरिष्ठ अध्यापक कुमोद शर्मा
-
दिलीप जैन, राजेश तिवारी, शरद अग्रवाल, अजय जैन, कृष्णकांत अग्रवाल, विनोद नांदेचा, विष्णु मांदलिया, विनोद जैन, राजेश जैन, प्रवीण गुप्ता, भगवती प्रसाद ऐरन सहित अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि।



















































