- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वीर बाल दिवस की पूर्व संध्या पर सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह मुलाकात वीर बाल दिवस (26 दिसम्बर) की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि साहिबजादों के अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लें और देश के प्रति समर्पित रहें।
भजनलाल शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने और स्मरण करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में चिरस्थाई बनाया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, राजस्थान सिख समाज अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, जयपुर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- Advertisement -
















































