एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने लगाई न्याय की गुहार

0
44
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजधानी के भिण्डो का रास्ता, चांदपोल बाजार स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल पर एक छात्र से मारपीट करने और मामले को दबाने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, याज्ञवल्क्य शर्मा (पुत्र डॉ. प्रशांत शर्मा) जो  इस स्कूल में पढ़ रहा है, के साथ 26 सितम्बर को अध्यापिका ने कथित रूप से चांटा मारा और गाल नोच दिए। घटना के बाद जब छात्र की माँ स्कूल पहुँचीं तो प्रधानाध्यापिका ने कहा कि संबंधित अध्यापिका को हटा दिया गया है।
27 सितम्बर को जब छात्र के परिजन स्कूल पहुँचे और लिखित माफी व गलती स्वीकारने का पत्र माँगा तो प्रधानाध्यापिका ने दो दिन बाद आने की बात कही। लेकिन 29 सितम्बर को परिजनों के पहुँचने पर प्रधानाध्यापिका और अन्य स्टाफ ने लिखित में कुछ देने से इंकार कर दिया और केवल मौखिक माफी माँगने की बात कही।
आरोप है कि स्टाफ ने यहां तक कह दिया कि – “पी.डी. सिंह जी की बहुत बड़ी पहुँच है, सरकार भी कुछ नहीं कर पाएगी, आप चाहो तो जो कर लो।”
परिजनों का कहना है कि यह गरीब अभिभावकों के साथ अन्याय है और यदि इस तरह बच्चों के साथ हिंसा होती रही तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। परिजन अब इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय बाल आयोग और मानवाधिकार आयोग तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसी शिक्षा संस्थाओं की गहन जांच होनी चाहिए जो बच्चों के साथ हिंसा और अभिभावकों के साथ दबाव की राजनीति करती हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here