विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
82
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । रीत योगा क्लासेज ओर चाणक्य विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा पार्क सेक्टर 12, मानसरोवर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षक के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक श्रीमती रीत गोयल ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रीत योगा क्लासेज की संचालक श्रीमती रीत गोयल एवं समिति अध्यक्ष श्री अनमोल माथुर ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here