रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-94 की मौत

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है। रणथंभौर की खंडार रेंज में विचरण करने वाली बाघिन टी-94 की मौत हो गई है। इस खबर के बाद वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है।

दरअसल, रविवार सुबह गश्त के दौरान वन विभाग के स्टाफ को घोड़ा घाटी क्षेत्र के नीचे बाघिन टी-94 का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघिन के शव को कब्जे में लेकर नाका राजबाग वन चौकी लाया गया।

वेटिनरी बोर्ड गठित कर बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया

यहां एनटीसीए के प्रोटोकॉल के अनुसार वेटिनरी बोर्ड गठित कर बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया।

रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के अनुसार बाघिन टी-94 की उम्र करीब 10 से 11 वर्ष थी। यह बाघिन खंडार रेंज के ओंदी खोह, मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी, घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा और फरिया समेत कई वन क्षेत्रों में विचरण करती थी। (डीएफओ ने बताया कि बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।)

बाघिन के आर्गन खराब होने के कारण मौत 

वेटरनरी डॉक्टर सीपी मीणा के अनुसार प्रारंभिक जांच में बाघिन के आर्गन खराब पाए गए हैं और लंग्स फेलियर की वजह से उसकी मौत होने की आशंका है। हालांकि बाघिन के सैंपल लेकर वेटरनरी लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here