रक्तदान कर दी शान्ति देवी को श्रद्धांजलि

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

रक्तदान शिविर में  170 यूनिट एकत्रित 

जोधपुर। समाजसेवा और धर्मनिष्ठ जीवन के प्रति समर्पित रही स्वर्गीय शांतिदेवी ओझा की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर रविवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सारस्वत समाज भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की धर्मपत्नी स्व. शांतिदेवी की स्मृति में आयोजित इस शिविर में सर्व समाज के लोगों ने चार घंटे में ही 170 यूनिट रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवा और महिलाओं की भागीदारी

रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। राधिका ओझा, कंचन जोशी,प्रेम लता,श्रुति जोशी, रेखा ओझा,दिव्या शर्मा सहित कुल 15 महिलाओं ने रक्तदान किया।
इसी दौरान 18 वर्षीय श्रेया शर्मा ने भी पहली बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक मिसाल रखी। वहीं राजेश ओझा और राधिका ओझा ने दंपत्ति के रूप में रक्तदान कर सबको प्रेरित किया। शिविर संयोजक पार्षद मोहित ओझा और कुलदीप सारस्वत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए शहर की दो ब्लड बैंक की ओर से रक्त का संग्रह किया गया।

10 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान

शिविर में शुभम सारस्वत, सुरेंद्र सारस्वत सहित 10 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया। आयोजकों ने सभी का सम्मान कर प्रोत्साहन किया।

यह  रहे  मौजूद 
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए रामधाम खेड़ापा के संत गोविंदराम महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। न्यायाधीश देवेंद्र कच्छवाहा,विधि मंत्री जोगाराम पटेल, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, कैलाश ओझा, पार्षद दीपक माथुर, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राकेश घाटीवाला,फतेहराज माकड़, समाजसेवी राजेंद्र परिहार, रजत गौड़,आर.के. ओझा, गोपाल ओझा,सुधीर सारस्वत, राजेश ओझा,
कैलाश सारस्वत,प्रमोद लखनपाल, रामदेव ओझा,
राकेश ओझा,पारीक समाज के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, नवीन जोशी, राजकुमार शर्मा, कमलेश पुरोहित, सत्यनारायण नागोरी अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सारस्वत,
रीना ओझा, गायत्री सारस्वत, युवा महासचिव महासचिव राकेश सारस्वत, नटवर भंडिया, ललित सारस्वत व अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से व्यवस्था संभालते रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here