लोग टुडे न्यूज नेटवर्क
विकसित भारत का सपना होगा सरकार: विधायक कोठारी
भीलवाड़ा। (विनोद सेन) आजाद चौक से प्रारंभ होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुन: आजाद चौक पर ही सम्पन्न हुआ। संचलन में नन्हे मुन्नू के कदमताल व गणवेश को देखकर आम नागरिक भारत के सुनहरे भविष्य व विकसित भविष्य को दुनिया में मजबूती की ओर अग्रसर होते हुए देख रहा है। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में शिशु पथ संचलन का नेताजी सुभाष मार्केट, पूजा साड़ी के पास में भाजपा के वर्तमान/ पूर्व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा कर आने वाले भारत के भविष्य का स्वागत अभिनंदन किया तथा क्षेत्रवासियों को 76 वे गणतंत्र दिवस की भावों के साथ बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा यह नन्हे स्वयंसेवक सुदृढ़, मजबूत, विकसित भारत को बनाने की और अग्रसर हो रहे हैं। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वर्णकार, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला, अनिल दाधीच, बाबूलाल टाक, पूर्व जिला मंत्री अनिल चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा सत्यनारायण गूगड, आनंद चपलोत,।


















































