Home latest राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, आपसी सहमति से होंगे विवादों का...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, आपसी सहमति से होंगे विवादों का निस्तारण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में शनिवार, 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत के लिए जिले में कुल 10 बेंचों का गठन किया गया है। इनमें जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर में चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास और चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बेंच स्थापित की गई है।

इन बेंचों के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों तथा न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य मामलों का आपसी समझाइश और सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version