लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: बुधराम वर्मा, तारानगर (चूरू)
तारानगर। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने शनिवार को अपने निजी निवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान विधायक बुड़ानिया ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कई समस्याओं के मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तारानगर क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और दलालों की संख्या बढ़ने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना पैसे के कई काम नहीं हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
इस अवसर पर मोहरसिंह ज्याणी, हरिसिंह बेनीवाल, दौलत मेघवाल, आशिफ इकबाल, कुंदन सैनी, सुरेन्द्र सहारण, भगत सिंह भाकर, किस्तूर फौजी, रामस्वरूप झाझड़िया, हनुमान सिंह, जय नारायण, सरीफ, सुरेन्द्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।
