Home latest एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा पादूकलां सीएचसी

एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा पादूकलां सीएचसी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  रोजाना 200 से अधिक मरीजों की ओपीडी

नागौर। जिले के पादूकलां स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। अस्पताल में पूरे स्टाफ के बजाय केवल एक ही डॉक्टर के भरोसे पूरा सीएचसी संचालित हो रहा है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मरीजों की ओपीडी हो रही है। पादूकलां क्षेत्र आसपास के करीब 50 गांवों के लिए बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ नहीं होने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले इस अस्पताल को क्रमोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था, लेकिन अब तक अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में सीएचसी बनने का लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में शीघ्र अतिरिक्त डॉक्टरों व स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version