राष्ट्रीय जीनगर एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार का अभिनंदन 

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन,अजमेर। राष्ट्रीय जीनगर एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार के सपरिवार पीसांगन आगमन पर जीनगर समाज पीसांगन के द्वारा उनका भव्य स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया गया। समाज बंधु प्रकाश चंद गोयल के मुताबिक राष्ट्रीय जीनगर एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार के सपरिवार पीसांगन आगमन पर माणकचंद सांखला व रमेश पंवार के द्वारा उनका माल्यार्पण कर साफा पहनाते हुए स्वागत सत्कार किया। गोयल ने बताया कि इस दौरान उनकी माताजी व उनकी पत्नी सपना गोयल तथा बरखा गोयल का भी माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अभिनंदन के अवसर पर जीनगर समाज के राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कर उनके निस्तारण पर मंथन किया गया। अभिनंदन के अवसर पर ताराचंद पंवार,राजेंद्र गोयल,सुवालाल पंवार,संपत पंवार,निहाल गोयल,अभिषेक गोयल,रोहित गोयल,राजकुमार पंवार,चंदन पंवार समेत जीनगर पीसांगन के समाज बंधु मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here