लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता सिटी, नागौर । हरिभाऊ बागड़े आज मेड़ता क्षेत्र के ग्राम पांचडोलियां पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में भाग लिया। राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल बागड़े ने पांचडोलियां से प्रवासी और वर्तमान में महाराष्ट्र में निवासरत जवाहरलाल दरड़ा परिवार को याद किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिक्षा और ग्रामीण विकास के महत्व पर बल दिया।
राज्यपाल जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा ग्राम पांचडोलियां पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
उल्लेखनीय है कि किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी का निजी आवास धाधलास ऊदा भी इसी क्षेत्र में स्थित है, जिससे यह गांव क्षेत्रीय स्तर पर विशेष पहचान रखता है।

















































