लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पुष्पवर्षा से किया भक्तों का अभिनंदन, वैष्णो देवी मंदिर में आरती व प्रसादी वितरण
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | उनियारा शहर में चारभुजा नाथ सत्संग मंडल द्वारा प्रतिमाह निकाली जाने वाली प्रभात फेरी रविवार को हरिजन मोहल्ला स्थित वाल्मीकि समाज के वैष्णो देवी मंदिर पहुंची। यहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इससे पूर्व अलसुबह गीता भवन में भक्तों द्वारा संकीर्तन किया गया। सत्संग प्रेमी भक्तों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत गीता के 16वें अध्याय का भावार्थ विस्तारपूर्वक समझाया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी प्रभात फेरी
प्रभात फेरी गीता भवन से प्रारंभ होकर सदर बाजार, राम रघुनाथ मंदिर, न्यू मार्केट, पुराना अस्पताल, बावड़ी का चौक, खटीक मोहल्ला होते हुए वाल्मीकि समाज के वैष्णो देवी मंदिर पहुंची।
मंदिर परिसर में अंबे माता की आरती उतारी गई। इसके बाद माता वैष्णो देवी को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
इस अवसर पर रामस्वरूप रेवाल, नंदकिशोर पारीक, रविशंकर शर्मा, मदन आकड़, रमेश बढ़ाया, सुरज्ञान सिंह, प्रहलाद सैनी, राधाकिशन नागर, रमेश जांगिड़, संसारचंद पारीक, रामस्वरूप मीणा, रमेश पवार, सत्यनारायण पवार, रामगोपाल गुप्ता, राजेंद्र मीणा, ब्रह्मदत्त कुमावत, राजेश साहू, सत्यनारायण प्रजापत, रामलाल सैनी, मोरपाल मीणा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।


















































