पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राविवि में मनाया जन्मदिवस, परिंडे बांधकर किया पौधारोपण

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर |(नवीन कुमावत) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में छात्र नेताओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शोध छात्रसंघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर गहलोत के सुपुत्र वैभव गहलोत, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ तथा महेश मोरडिया भी मौजूद रहे।

परिंडे बांधकर पक्षियों को राहत

भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए, ताकि उन्हें पानी की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

राहगीरों को पिलाया शीतल रस

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर राहगीरों और छात्रों को फलों का शीतल रस वितरित किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here