लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष संगीतमय शाम का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को पिंक सिटी प्रेस क्लब में किया जा रहा है। सुरों और गीतों से सजने वाली इस खूबसूरत शाम में शहर के जाने-माने गायक और गायिकाएं अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सुर सुकून संस्था द्वारा लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ किया जाएगा, जिससे संगीत प्रेमियों को बेहतरीन और यादगार अनुभव प्राप्त होगा। शाम के दौरान पुराने और नए लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सुर सुकून की फाउंडर बबीता शर्मा के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे मधुर संगीत का आनंद लेते हुए सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव कर सकें।
इस संगीतमय आयोजन में शहर के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। लाइव वाद्य यंत्रों की धुनों और गायकों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को सुरमय बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।
खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इच्छुक संगीत प्रेमी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शामिल होकर इस यादगार गीत-संगीत की शाम का आनंद ले सकते हैं।













































