पीसांगन में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

48 प्रकार की सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध
 
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन, अजमेर। पीसांगन उपखंड के रामपुरा डाबला और बुधवाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर और प्रधान दिनेश नायक ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने और उनके शिकायतों के समाधान के लिए लगाए जा रहे इन शिविरों में अधिक से अधिक भाग लें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि शिविर में 16 विभागों के द्वारा 48 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें स्वास्थ्य जांच और दवाई, पोषण, फसल बीज किट वितरण, बीमा और मवेशियों से जुड़ी योजनाओं के लाभ, राजस्व तथा बिजली विभाग के आवेदन और छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान शामिल है। इससे ग्रामीणों को उपखंड और जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा

इस अवसर पर रामपुरा डाबला के प्रशासक सीमा चौधरी ने शिविर प्रभारी और तहसीलदार भागीरथ चौधरी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत के सेठन में कृषि भूमि में स्थित विस्फोटक डिपो को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विस्फोटक डिपो जंगल में एकांत स्थान पर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह कृषि भूमि में स्थित है, जिससे भविष्य में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

एसडीएम राजीव बड़गूजर और प्रधान दिनेश नायक ने अधिकारियों को आमजन से संवाद कायम करने और समस्याओं के समाधान का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को क्षय रोगियों के लिए निक्षय किट उपलब्ध कराने और फॉलोअप करने का विशेष निर्देश भी दिया।

शिविर में पट्टे, स्वामित्व प्रमाण पत्र, मिनी सीड्स किट, जॉब कार्ड आदि वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान तहसीलदार भागीरथ चौधरी, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा, प्रशासक सीमा चौधरी, जगदीश गुर्जर, अतिरिक्त विकास अधिकारी चंद्रनारायण चौधरी, गिरदावर संतोष मोलपुरिया, चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी, जेईएन मनीष कुमार, पीईईओ मनीष अरोड़ा, ग्राम विकास अधिकारी मनीष जेसवानी सहित अन्य शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here