लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)। शहर की बाग की ढाणी स्थित पी.एस. एकेडमी शिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय एस.यू.पी.डब्लू.शिविर का समापन हुआ। शिविर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं बच्चों को योग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
इससे पहले संस्था निदेशक शंकर लाल कुमावत ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। संस्था प्रबंधक राजेश मनोहर ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और दिमाग का निवास होता है, इसलिए अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम भी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। इसके बाद योग शिक्षक मनोज द्रोण ने विद्यार्थियों को योग के कई गुर सिखाए।

संस्था निदेशक शंकर लाल कुमावत ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, क्रिकेट, कबड्डी और चेयर गेम आदि शामिल थे। इस दौरान शिविर प्रभारी राजू कुमावत, उप प्रभारी पूजा सेपट, लेखा-जोखा प्रभारी ताराचंद ताकर, पूनम कुमावत, ललिता प्रजापत, सुमन कुमावत, संदीप सेन, राकेश कुमावत , राकेश कुमार अध्यपकगण सहित सुनील कुमार शर्मा,ओमप्रकाश सेपट, सांवरमल कुमावत आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।