लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) – गोविंद सेवा समिति के तत्वावधान में पटवारी परिवार द्वारा रघुनाथजी के मंदिर में पौष माह के अवसर पर पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तजन और श्रद्धालु झूम उठे।
सायं महाआरती के बाद पौषबड़ा का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। समिति के राकेश पटवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवित रखना और समुदाय में आध्यात्मिक माहौल का निर्माण करना है।
इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य बसंतीलाल, सत्यनारायण, रमेशचंद्र, जगदीशचंद्र, राजेश, दिनेश, किशन, वीरेंद्र, चंद्रप्रकाश, अनिल, सूर्यप्रकाश, रोहित, सतीश, आलोक, विवेक, मयंक पटवारी, रामेश्वरलाल, घीसुलाल, पवन तोतला, दीपक सोमानी, देवेश्वर लढ़ा सहित कई श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
महोत्सव में शामिल लोगों ने इसे धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।











































