लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्वदेशी और एकात्म मानववाद के विचारों को किया गया श्रद्धापूर्वक याद
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। भाजपा शहर मंडल उनियारा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर बड़े उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को साझा किया।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम थी। उनका मानना था कि राजनीतिक व्यक्ति को हमेशा जन सेवक के रूप में कार्य करना चाहिए।
ठाडा ने उनके स्वदेशी आर्थिक मॉडल और एकात्म-मानववाद के दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जिसमें समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया गया। उनका यह भी मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला हैं, जिनमें सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्य, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश होना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि उपाध्याय जी ने हमेशा स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि जरूरत की वस्तुएं देश में ही निर्मित हों, ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो गोत्तम, मदन आकड़, जगदीश साहू, सुरेश कुमावत, आशाराम चौधरी, महामंत्री मनोज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, चंद्रकांता जांगिड़, लोकेश सैनी, शिवरतन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड़, रिंकेश चेची, मंत्री उमेद सिंह, आकाश गूर्जर, सुमन मेरूठा, सम्भू सेन, महिला मोचा संयोजक पारुल गोयल, जुबेर पठान, रविशंकर शर्मा, विजय महावर, चंद प्रकाश चोपदार, श्री नारायण गूर्जर, मोहम्मद हुसैन सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
इस आयोजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके समर्पित जीवन को याद करने का एक प्रेरक अवसर प्रदान किया।