Home latest वार्ड 58 में अंतोदय योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

वार्ड 58 में अंतोदय योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अंतोदय योजना के तहत वार्ड 58 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्षद मधु शर्मा मंडल और अध्यक्ष ऋतु शेखर शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ भी मां के नाम सिंदूर का पौधा लगाया गया। अतिथियों ने दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद के विचारों को समाज में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि हर वार्ड तक योजनाओं का लाभ पहुँचना चाहिए।

इस अवसर पर जमादार राकेश आदिवाल, हरि प्रकाश पारीक, कैलाश समदानी, गिरीश बाहेती, दिनेश तिवारी, जेके बिलाल, बृजेश पाठक, प्रेमचंद सेन, पंकज श्रोत्रिय, रामधन धोबी, सत्यनारायण श्रोत्रिय सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version