लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
पंचायत समिति उनियारा में नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने का आग्रह किया है ।राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा उनियारा के अध्यक्ष हरिनारायण चोधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पिछले 5 वर्षों से पदोन्नतियां लंबित है कि, लगभग 5 सौ ग्राम विकास अधिकारियों के बंद लिफाफ़ा एवं डेयर प्रकरणों का न तो आजतक निस्तारण किया गया है और न पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर सरकार द्वारा सकारात्मक निस्तारण एवं विचार किया गया है।जिससे ग्राम विकास अधिकारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है ।ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए ज्ञापन में कहा है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नही किया गया तो इसको लेकर संघ द्वारा पदोन्नति नही तो काम नहीं एवं असहयोग आंदोलन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रामलहर मीणा, शैलेन्द्रसिंह, हवासिंह, राघव गुर्जर, जगमोहन मीणा, सुरेश सैनी,प्रियंका नागरवाल तथा अर्जुन मीणा आदि मौजूद थे ।


















































