ऑनलाइन सुरमा बेचने की शिकायत पर भैंसड़ा कला में छापा 

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

तहसीलदार, औषधि विभाग, चिकित्सा अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

रियांबड़ी (नागौर)। रियांबड़ी क्षेत्र में ऑनलाइन सुरमा बेचने को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने भैंसड़ा कला गांव में कार्रवाई करते हुए एक घर की जांच की। टीम लक्ष्मीनाथ के घर पहुंची और मौके पर बारीकी से पड़ताल की। हालांकि, जांच के दौरान सुरमा बनाने में इस्तेमाल होने वाली कोई सामग्री नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में ऑनलाइन सुरमा बेचे जाने को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद तहसीलदार अशोक कुमार, नागौर औषधि विभाग के अधिकारी, रियांबड़ी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेना राम चौधरी और जसनगर अस्पताल की टीम ने जसनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जांच की।

शिकायत के आधार पर घर का मौका मुआयना

संयुक्त टीम ने भैंसड़ा कला गांव पहुंचकर लक्ष्मीनाथ के घर की जांच-पड़ताल की। इस दौरान सुरमा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की तलाश की गई, लेकिन मौके पर ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेना राम चौधरी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर टीम ने संबंधित घर की जांच की थी। इस दौरान सुरमा बनाने में इस्तेमाल होने वाली कोई सामग्री नहीं मिली।

भविष्य में शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर सुरमा निर्माण से संबंधित सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here