- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर। गंगापुरसिटी में निजी बस संचालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बसें थमने से रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लग गई है और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
बस संचालकों का आरोप है कि परिवहन विभाग उन्हें फिटनेस और चालान के नाम पर परेशान कर रहा है। साथ ही उन्होंने नई बॉडी नियम और टेंपरेरी परमिट में संशोधन की मांग भी उठाई है।
संचालक का कहना है कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और यात्रियों से असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
- Advertisement -


















































