NH 56 पर सड़क पर गड्ढे में वाहन फंसने से लगी लंबी कतारें

0
140
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़(प्रियंका माहेश्वरी), प्रतापगढ़ शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर आज एक वाहन के गड्ढे में उतरने से लंबा जाम लग गया। 1 किलोमीटर लंबे जाम में कई यात्री वाहन भी फंस गए जिससे यात्री और वाहन चालक परेशान हो गए। वाहन को गड्ढे से निकलाने के बाद यातायात सुचारू शुरू हो सका।


दरअसल प्रतापगढ़ शहर के बीचो-बीच से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग पर पुलिया के निकट नगर परिषद का जलधारा वाहन एक गड्ढे में उतर गया, बताया जा रहा है की सीवरेज लाइन के कारण यह गड्ढा हो गया, वाहन का पिछला पहिया गड्ढे में उतर जाने के बाद वाहन वही फंस गया, इस दौरान अंबेडकर सर्किल से बस स्टैंड की ओर आने वाली साइड में लंबा जाम लग गया, कुछ ही समय में जाम की यह स्थिति अंबेडकर सर्किल तक पहुंच गई, जाम में ट्रक,कार, ट्रेलर आदि के साथ रोडवेज की यात्री बसें भी फंस गई। मौके पर मौजूद लोग नगर परिषद के इस जलधारा वाहन से पानी खाली कर उसे बाहर निकाला।, गौरतलब है कि शहर से गुजर रहे इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने से कई स्थानों पर गड्ढे हो चुके हैं जिससे आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से राजमार्ग की दशा सुधारने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here