लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – नीति आयोग की टीम ने मंगलवार को पीएचसी फरड़ोद का निरीक्षण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
टीम का नेतृत्व आईआरएस अधिकारी साहिबा रिज़वी ने किया। उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन, एनसीडी, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं तथा क्षय रोग (टीबी) उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी लेकर फीडबैक लिया और आवश्यक सुझाव दिए। 
निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम जायल रजत कुमार, बीसीएमओ जायल रतना राम बिडियासर तथा तहसीलदार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश वर्मा, नर्सिंग अधिकारी हनुमान राम भांम्बू, भंवर लाल, फार्मासिस्ट राजेन्द्र सिंह, एएलटी अशोक, एएनएम सीमा, रेशमा, डीईओ प्रकाश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आईआरएस अधिकारी साहिबा रिज़वी ने एक क्षय रोगी को पोषण किट भी वितरित की।
उन्होंने पीएचसी फरड़ोद के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहें। उल्लेखनीय है कि साहिबा रिज़वी ने यूपीएससी 2008 में ऑल इंडिया 303वीं रैंक हासिल कर आईआरएस सेवा में स्थान प्राप्त किया था।


















































