- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
पीसांगन ,अजमेर (ओमप्रकाश चौधरी)। चलती कार के सामने अचानक नीलगाय आने से हादसा हो गया। दुर्घटना में पीसांगन निवासी लेखराज गुर्जर और ओमप्रकाश कुमावत घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल महेश कुमार मीणा, बिट कांस्टेबल सुखाराम माली, धर्मासिंह रावत व पायलट जुबैर देशवाली मौके पर पहुंचे।
थानाधिकारी सरोज चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
