लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत, बोराज पाल प्रभावित परिवारों की सेवा कार्यों की सराहना
अजमेर। (संवाददाता : नितिन मेहरा)
कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। गहलोत और राठौड़ उदयपुर से जयपुर जाते समय नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुजर के निवास स्थान पर रुके, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ़ा, दुपट्टा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत
अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर गहलोत और राठौड़ को संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी। साथ ही, हाल ही में बोराज पाल टूटने से प्रभावित परिवारों के सर्वे और उसके बाद धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेसजनों द्वारा किए गए इन सेवा कार्यों की सराहना की और विशेष रूप से धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व को सराहा।
मौजूद रहे कांग्रेसजन
गहलोत और राठौड़ से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से:
-
पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती
-
शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा
-
महासचिव पार्षद नौरत गुजर
-
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (अजमेर उत्तर) एवं पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल
-
देहात कांग्रेस प्रवक्ता कमल वर्मा
-
पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक
-
रवि दग्दी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद हमीद चीता, हेमंत जसोरिया और निर्मल पारीक
इसके साथ ही पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुजर, रामनारायण गुजर, ब्रम्हदेव कुमावत, हाजी क्य्युम खान, नसीराबाद कांग्रेस अध्यक्ष मो. हुसैन और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।














































