लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान के सर्वांगीण विकास पर हुई सार्थक चर्चा
नई दिल्ली।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल जी से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान आयोजित बैठक में राजस्थान के सर्वांगीण विकास को लेकर रचनात्मक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मेट्रो फेज-2 की स्वीकृति, विद्युत क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों तथा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अंतर्गत प्रदेश में ट्रांसमिशन तंत्र के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।
केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार राजस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।