लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर की मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उनियारा शहर के प्रमुख आस्था केंद्र श्री छप्पन जी महाराज मंदिर में भैरव अष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और दर्शन का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
भक्तों ने श्री छप्पन जी महाराज (भेरुजी) को प्रसाद, मदिरा-भीगे चने, गुड़ के पुए, और अन्य वस्तुएं अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी द्वारा भेरुजी महाराज को विशेष चोला पहनाकर भव्य झांकी सजाई गई और फूलों से अलंकृत सिंगार किया गया।
मंदिर परिसर में आई महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु रमेश जांगिड़ ने बताया कि भगवान शिव के रौद्र रूप को काल भैरव कहा जाता है, और भैरव अष्टमी के दिन पूजा करने से भक्तों पर भगवान भैरव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
