लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमंद।
राजसमंद के नाथद्वारा से शनिवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार में कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने उद्यापन झांकी के दर्शन किए।
मंदिर परंपरा के अनुसार हुआ स्वागत
मंदिर आगमन पर कृष्ण भंडार के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने पारंपरिक समाधान पद्धति से डॉ. मीणा का स्वागत किया। उन्हें उपरना रजाई ओढ़ाकर और श्रीजी का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशेष विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे मंत्री
डॉ. मीणा नाथद्वारा से आगे रणकपुर में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले। यह विवाह समारोह सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पौत्री कोमल वीरेंद्र माथुर का है।
कई दिग्गज हस्तियों के पहुँचने की संभावना
इस भव्य समारोह में देश के कई प्रमुख राजनीतिक एवं राजकीय हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें—
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
सिक्किम, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
-
राजस्थान के राज्यपाल
के अलावा देशभर से अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल हो सकते हैं।











































