लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
कछुए वाले मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
लोकेशन: राजसमंद
संवाददाता: गौतम शर्मा
राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित प्रसिद्ध मदनमोहन जी मंदिर (कछुए वाले मंदिर के नाम से प्रसिद्ध) में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन लाभ पंचमी के अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर प्रशासन की देखरेख में किया गया।
हिड गायन और गौक्रीड़ा के बाद हुआ गोवर्धन पूजन
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में हिड गायन और गौक्रीड़ा से हुई। इसके बाद श्रीनाथजी मंदिर के पंड्या परेश नागर द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न करवाई गई।
दोपहर 2 बजे के बाद ठाकुरजी को अन्नकूट का भोग लगाया गया और दर्शन के लिए पट खोले गए।
भक्तों की उमड़ी भीड़, माहौल रहा भक्तिमय
कार्यक्रम को देखने और पूजन में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त और स्थानीय श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति, संगीत और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अधिकारी और मंदिर प्रतिनिधि रहे मौजूद
गोवर्धन पूजा के अवसर पर
श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास,
सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,
सचिव लीलाधर पुरोहित सहित अन्य मंदिर अधिकारी और सेवक उपस्थित रहे।

















































