मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग एवं प्राणायाम अभ्यास

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  प्रदेशवासियों से योग अपनाने का किया आह्वान

जयपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर क्रीड़ा भारती राजस्थान और आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का प्रभावी माध्यम बताते हुए प्रदेशवासियों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती राजस्थान के पदाधिकारियों, आरएसी जवानों तथा अन्य प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता एवं योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here