मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 160 ब्लू लाइन व 2 सुपर लग्ज़री बसें हुईं रवाना

0
117
- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री डॅा. प्रेमचंद बैरवा भी रहे मौजूद, परिवहन मंत्री भी है बैरवा

  • 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस और 2 सुपर लग्ज़री बसें हुईं रवाना

  • जयपुर–कैंचीधाम बस सेवा का शुभारंभ

  • हाईटेक BSVI सिस्टम से यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, शनिवार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों एवं 2 सुपर लग्ज़री बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जयपुर–कैंचीधाम बस सेवा का भी शुभारंभ किया गया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने  बताया की इन नई बसों में अत्याधुनिक BSVI मानक आधारित हाईटेक सिस्टम लगाए गए हैं, जो यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। ये सभी बसें प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में चलेंगी जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, रोडवेज एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि राजस्थान की रोडवेज सेवाएं और अधिक आधुनिक एवं जनहितकारी बन सकें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here