मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर दी शुभकामनाएं

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सामाजिक समानता और एकता को मजबूत करने का किया आह्वान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती (11 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा नारी शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि महात्मा फूले ने जाति-प्रथा सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया, जिससे समाज में जागरूकता और सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता और समानता को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here