लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तेजा दशमी पर मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क ठंडा पेयजल
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) मूंदियाड़ गांव में स्थित गजानंद जी महाराज के मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिमरानी फांटा पर अस्थाई प्याऊ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष हरिराम धारणिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
शारदा बाल निकेतन विद्यालय के प्रधानाचार्य पुखराज राव ने बताया कि तेजा दशमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल मूंदियाड़ गजानंद जी महाराज के मेले में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की ओर से चिमरानी फांटा पर तीन दिनों के लिए अस्थाई प्याऊ लगाई गई है। यहां श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की। इस दौरान अतिथियों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए की गई इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के संरक्षक भोजराज सारस्वत, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रामेश्वर सारस्वत, बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश चौधरी, प्रबंध समिति अध्यक्ष केवल राज बछावत, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा जंवरी लाल जांगिड़, घेवर राम डूकिया, लक्ष्मी नारायण फिड़ोदा, पवन चौधरी, अशोक जांगू, भोम सिंह, मदनलाल, सरवन सेन, बृजमोहन बोहरा, राजेश परिहार, बुद्धाराम घांची, अमृतलाल सांमरिया सहित विद्यालय के पूर्व छात्र, भैया-आचार्य और प्रबंध समिति के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार प्याऊ के माध्यम से तीन दिनों तक मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को निःशुल्क ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।























































