Home crime मोकलसर सरपंच गणेशाराम को रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

मोकलसर सरपंच गणेशाराम को रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

0

जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी हनुमानगढ़ ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी गणेशाराम गोदारा सरपंच ग्राम पंचायत मोकलसर पंचायत समिति सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर को 10,000 /- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी हनुमानगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी सरपंच गणेशाराम द्वारा परिवादी के पिता के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत करवाने की एवज में परिवादी से 12000/- रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

जिस पर एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिह के सुपरविजन में ए.सी. बी. हनुमानगढ़ की श्रीमती सुधा पालावत अति० पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज श्री राजेन्द्र सिह पुलिस निरीक्षक ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेशाराम गोदारा सरपंच ग्राम पंचायत मोकलसर पंचायत समिति सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर को 10000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version