Home accident हिरण को शिकारियों से बचाने निकले 3 पर्यावरण प्रेमियों और वनकर्मी की...

हिरण को शिकारियों से बचाने निकले 3 पर्यावरण प्रेमियों और वनकर्मी की सड़क हादसे में मौत

0

हिरण बचाने निकले वन्यजीव प्रेमियों की ट्रक से टक्कर, वनकर्मी सहित 4 की दर्दनाक मौत
जैसलमेर के लाठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा

कमलेश सैन की रिपोर्ट

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई, रिटायर्ड फौजी श्याम प्रसाद विश्नोई, कंवराज सिंह भाटी और वन रक्षक सुरेंद्र चौधरी की मौत हो गई।

हिरण के शिकार की सूचना पर ये लोग लाठी के जंगलों में शिकारियों को रोकने जा रहे थे,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीटकर जताया शोक

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के लाठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत चार लोगों की जान ले ली। हिरण के शिकार की सूचना पर शिकारियों को रोकने निकले वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई, रिटायर्ड फौजी श्याम प्रसाद विश्नोई, कंवराज सिंह भाटी और वन रक्षक सुरेंद्र चौधरी की कैम्पर गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी बुरी तरह पिचक गई, और चारों शव गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस को शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। सभी शवों को पोकरण हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल इस पूरी मामले को लेकर पुलिस के हादसे की जांच में जुटी है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version